Wednesday 7 October 2015

वीर भोग्या वसुंधरा (EARTH FOR BRAVE)

खुद को इतना सबल करो
कि
दूसरों की सहायता कर सको
क्योंकि
इस खुद गर्ज दुनिया में
किसी से सहायता की
अपेक्षा करना
सबसे बड़ी मूर्खता है
लोग कमजोरों के नहीं
सबलों के साथ हैं
इसलिए
या तो
सबल बनो
या
एकाकीपन स्वीकार करो
क्योंकि
वीर भोग्या वसुंधरा
कायरों और निर्बलों द्वारा नहीं
यदि तुम सबल होगे
तो गैर भी तुम्हारे होंगे
और यदि निर्बल होगे
तो स्वयं तुम्हारे अपने भी
साथ छोड़ देंगे
क्योंकि
सब के सब
अपने -अपने
स्वार्थ पूर्ति में लगे हैं
न कोई किसी का
अपना है
और न पराया
बस ईश्वर ने जो कुछ भी है
बनाया
उसे मनुष्यों ने
स्वार्थ की तराजू पर
तौल दिया
और जो
पलड़ों को समान न कर सके
उसे अनवरत
अपने अस्तित्व के लिए
संघर्ष करना होगा
यही
इस दुनिया का है सच
जिसको
स्वीकारना  ही
बुद्धिमत्ता है
क्योंकि
सिर्फ
सबलों की सत्ता है

गिरिजेश''गिरि''

EARTH FOR BRAVE

In this poem the poet wants to say that empower thyself such you can help others too because of in this selfish world to expect help from any one is the greatest foolishness. People are always with powered persons not with the poor, so either be powerful or accept the isolation because earth is only for braves not for the cowered and tenders. If you will be powerful then others would be with you and if not then your closed would leave you alone because all of them want to full fill their own interest none is closed or none is others but whatever is made by the GOD  they measured it on the scale on selfishness who cannot equalize them. This is the truth of the world and it is the wise decision to accept it because empowered are born to rule over us.

                                                                                                     Girijesh''giri''

No comments:

प्राण-प्रतिष्ठा

  प्रभु प्राण-प्रतिष्ठा के पल प्रभु राम का नाम जपो अबहीं मुकती मिलिहैं सबै तबहीं शत पांच वरष इन्तजार कियो तबहीं दिन आज मयस्सर भयों ...