Thursday 8 October 2015

समय ( TIME) 1,2

एक 
तुमने डायनासोर तो नहीं देखा है
लेकिन सुना है बहुत कुछ
उसकी शक्ति
उसका वैभव
और उसका ऐश्वर्य
वे कभी नहीं सोचे थे
कि
वे एक दिन
इसी धरा पर
छिपकली बन जायेंगे
प्रकृति परिस्थितियां और समय ने
उनका साथ नहीं दिया
और धीरे -धीरे
धरा से लुप्त हो गये
बचे रह गये तो
मात्र अवशेष
जो
उनकी कहानी कहने के लिए
रह गये हैं
छिपकलियों को तो
तुमने देखा है
जो अपने
को उन्हीं का वंशज कहते हैं
क्या स्थिति है उनकी
भीत पर चिपकी
भीता हैं वो
जो आत्मरक्षा में
अपनी ही पूंछ काट देती हैं
ताकि सहानुभूति मिल सके उन्हें
अपने दुश्मन की
यह सब समय का चक्र है
जो किसी को नहीं बख्शता
राजा हो या रंक
सबको समा जना है
उसके ही अंक
कितना बलवान है समय
और
कितने कमजोर हैं हम
गिरिजेश ''गिरि''

TIME

Through this poem the poet wants to say about time which is more powerful than any thing so he says that although you have not seen the dinosaurs but would heard more about them their strength, glory and fortunes. They have never thought they would be become lizard on this earth but nature, circumstances and time were unfavorable to them so they disappeared slowly slowly and remained their fossils only to tell their stories. But you have seen lizards which called themselves that they are their heirs but what is their position? they are feared creatures stuck on the wall who apart their tails to get the sympathy of their enemies, This is the cycle of time which never give more opportunity that may be royals or poor, every one has to disappear in the lap of time, how powerful is time and feeble we are?

                                                                                                                        girijesh''giri''

दो 
आज तुम 
समय को नष्ट कर रहे हो 
कल समय तुम्हें नष्ट करेगा 
तब तुम्हारे पास 
पश्चात्ताप के सिवा 
कुछ नहीं होगा 
क्योंकि 
आज और कल 
सब समय के ही अंग हैं 
समय ही 
वह अमूल्य निधि है 
जिसका 
हर क्षण मूल्यवान होता है 
इसलिए 
हे मानव!
तू समय के महत्त्व को 
समझ 
नहीं तो 
यह जब तुम्हें 
बर्बाद करेगा 
तब तू कुछ नहीं कर सकेगा 
ये तो तुम्हें छोड़ कर 
आगे निकल जायेगा 
लेकिन 
तू 
भूत बनकर 
रह जायेगा 
इसलिए 
भविष्य की प्रत्याशा में 
वर्तमान को 
बर्बाद मत कर 
मत कर 

गिरिजेश"गिरि "
Through this poem the poet wants to say the importance of time in such way.
Today you are wasting time but tomorrow it would destroy you,then you have nothing to worry except penitence, because today and tomorrow all are part of the time.Time is that treasure whose every moment is precious.Hence O mankind! try to understand the importance of time otherwise when it would destroy thee then you will not do anything.This would overtake you leaving thee behind but thou being a ghost will remain.Hence in anticipation of future do not waste thy current, its my request.

                                   girijesh"giri"

No comments:

प्राण-प्रतिष्ठा

  प्रभु प्राण-प्रतिष्ठा के पल प्रभु राम का नाम जपो अबहीं मुकती मिलिहैं सबै तबहीं शत पांच वरष इन्तजार कियो तबहीं दिन आज मयस्सर भयों ...