Sunday 18 October 2015

क्वासि(WHO YOU ARE)

रात के अँधेरे में
चुपके से आती है
आँखों को मेरे बंद कर जाती  है
फिर वो सब कुछ दिखाती है
जो मैं
दिन के उजाले में नहीं देख सकता
होता है मुझे आभास
उसके एक-एक पल का मधुर एहसास
जुगुप्सा,वीभत्स,माधुर्य और हास
सब कुछ मेरी आँखों की स्क्रीन पर
श्वेत-श्याम रील की तरह उतर जाता है
आनंदानुभूति में अधर भी सूख जाता है
तभी एक आवाज मेरे कानों से टकराती है
छोडकर मुझको अकेला भाग जाती  है
काया मेरी बिस्तर पर पड़ी तड़फड़ाती है
उसके इंतजार में
जो मेरी प्रेमिका नहीं है
तो कौन है ?

गिरिजेश ''गिरि ''

WHO YOU ARE

This is a fiction in which the poet says that in the darkness of night she comes silently and closes my eyes then shows me every thing whatever I cannot see in the daylight. I realize her every sweet moments in which abomination, gruesome, lusciousness and humor goes on my eyes screen like a black and white film, results as in that rejoices my lips become dry. At that moment a noise collides with my ears and she left me alone and ran away. Thats why my body is lying on the bed in waiting of her who is not my lover then who you are???
                                                                                                                            girijesh''giri''

No comments:

प्राण-प्रतिष्ठा

  प्रभु प्राण-प्रतिष्ठा के पल प्रभु राम का नाम जपो अबहीं मुकती मिलिहैं सबै तबहीं शत पांच वरष इन्तजार कियो तबहीं दिन आज मयस्सर भयों ...