Tuesday 22 September 2015

सुख (cheers) 1,2


"सुख"-एक

मिलन की आकांक्षा
और सुख
रह-रह कर मुझे
पहुँचा रहे हैँ दु:ख
दीप सा
अब मैँ जलने लगा हूँ
जिसमेँ उष्णता तो है
पर प्रकाश नहीँ
अपना ही अंधकार
नहीँ मिटा पा रहा हूँ
सिर्फ जल रहा हूँ
किन्तु
यह विरहाग्नि भी नहीँ
जब मिलन ही नहीँ
तो विरह कैसा?
यहाँ तो सिर्फ तड़प है
सिर्फ तड़प
दिये तो
केवल रात मेँ जलते हैँ
मैँ तो
अनवरत जल रहा हूँ
एक आस मन मेँ लिए
कि
शायद हो जाये मिलन
मिलन भी निश्चित नहीँ
अत: आकांक्षा भी है
अधर मेँ
किन्तु फिर भी
मुझे मिल रहा है सुख
तड़प का सुख
गिरिजेश"गिरि''

CHEERS

Its desire of meeting which makes me cheers and slowly slowly makes me anxious, now I am burning like a lamp which has even warmness but no light, by which I cannot remove my darkness only burning like it, but its not a fire of apartness because there is no meeting then how it is apartness, here is only thurst. The lamps lit only in the night but I am burning eternly taking a desire of meeting perhaps it may happen but its not sure that meeting may occure so desire is in pending but I am feeling cheers that is thurst.

                                                                                    GIRIJESH''giri''

सुख-दो

आदमी
सपने क्यों देखता है
क्यों वह
हवाई उड़ान भरता है
शायद उसे
यह कहावत नहीं पता है
चाहे पंछी कितना उड़े अकाश
चारा है धरती के पास
फिर भी
ऊँची उड़ान उड़ता है
शायद इसलिए
कि धरती के यथार्थ को
वह स्वीकार नहीं पाता
और
मानसिक सुख के लिए
वह
बेन्थम और मिल
के सिद्धांतों पर
चलने के लिए
बाध्य हो जाता है
और
अपने सुख के लिए
वह कुछ भी करने के लिए
तैयार हो जाता है
तथा
भारतीय दर्शन से
दूर हो जाता है
क्योंकि
यह तो वह धरती है
जहाँ मनुष्य
अपने लिए नहीं
दूसरों के लिए जीता है
और
दूसरों के लिए मरता है

गिरिजेश ''गिरि''

PLEASURE

Why does a man dreams and why does he make a flight in the sky, perhaps he does not know this proverb ''Regardless of how the birds flew in the sky, the bait is on the Earth.'' But still he flies high and high. Perhaps so he does'nt accept the reality of the earth. And for his mental pleasure he adopts the principle of hedonism of Bentham and Mill and for his own pleasure he gets dressed even become far away from the Indian Philosophy because this is the land where human beings live for others and die for others.

                                                                                      Girijesh 'Giri'


No comments:

प्राण-प्रतिष्ठा

  प्रभु प्राण-प्रतिष्ठा के पल प्रभु राम का नाम जपो अबहीं मुकती मिलिहैं सबै तबहीं शत पांच वरष इन्तजार कियो तबहीं दिन आज मयस्सर भयों ...