Sunday, 1 March 2020

सपनों का घर (DREAM HOUSE)

सपनों का घर

यदि घर को स्वच्छ रखना है
तो गंदगी तो साफ करनी ही पड़ेगी
किसी न किसी को उस गंदगी में
हाथ डालना ही पड़ेगा
किसी न किसी को उससे निकलने वाली
सडांध बदबू का सामना तो करना ही पड़ेगा
ताकि आगे आने वाले लोग
स्वच्छ वातावरण में श्वांस ले सकें
सफाई के बाद भी बदबू जाने में समय लगता है
इसलिए उसमें खुसबू देने वाले
पुष्पों एवं ताजी हवा वाले दरख्तों का रोपण
करना होगा
तभी खुशबूदार खुशनुमा घर बन सकेगा
इतना ही नहीं
हमें यह भी ध्यान रखना होगा
कि कहीं फिर से कोई गंदगी न फैला दे
इसलिए सतर्कता के साथ हमें
अपने इस उपवन को सजाना
व सींचना होगा
और यही हमारे सपनों का घर होगा
जहाँ शान्ति समृद्धि और प्यार होगा

गिरिजेश "गिरि"

Dream house

          If the house is to be kept clean, You will have to clean up the mess . Someone in that mess have to put hands too. Someone will have to face the foul smell, so that people coming generation may breathe in a clean environment. It takes time to smell out even after cleaning. So planting of flowers for good smell and fresh air would have required. By doing this only  will make the fragrant home. Not only this, We also have to take care so that no dirt can spread again. So with caution decorate and irrigate your garden. This will be our dream home, Where there will be peace, prosperity and love.

Girijesh "Giri"

Monday, 24 February 2020

उन्माद (FRENZY)

उन्माद

कहाँ से लाते हो तुम पत्थर
इस वैज्ञानिक युग में
जिसका इस्तेमाल
पाषाण काल के लोग करते थे
क्या अंतर है तुममें
और उन आदिवासियों की सोच में
वो तो पशु से इंसान बन रहे थे
और तुम तो
इंसान से पशु बन रहे हो
ये प्रवृत्ति जला देगी मानवता को
फिर से पहुंच जाओगे उसी युग में
जहां फिर से करना पड़ेगा निर्माण
अपने आराध्य का
जिसके लिए तुम मिटा रहे हो मानवता को
झाँको अपने अंदर
एक आर्तनाद सुनाई देगी मानवता की
जो भीख मांग रही होगी
तुम्हारे सिरफिरे मष्तिष्क से
कि बक्श दो मानवता को
अन्यथा प्रकृति के सिवा
कुछ बचेगा क्या?
स्वर्ग - नरक, जन्नत-दोज़ख
कहीं नहीं है
जो कुछ है सब इसी धरती पर है
अब तुम्हारे हाथ में है
कि इस धरती को
दोज़ख बनाओगे
या
जन्नत?

गिरिजेश"गिरि"

Frenzy

From where do you bring stones in this scientific age, which were used by Stone Age people .What is the difference between yours and in the thought of those Nomads. They were becoming humans from animals and you are from man to animal.This trend will burn humanity and will reach you again in the same era ,where construction will have to be done again of thy adorable, or which you are destroying humanity .Peek inside yourself you will hear screech of humanity, who must be begging to your disturbed mind to save the humanity Otherwise, except nature nothing will be left. Heaven or Hell, nothing is anywhere . Everything is on this earth. Now it in your hands that what do you want to make this earth either Hell or Heaven?
    Girijesh "Giri"

Sunday, 19 January 2020

मादरे वतन (MOTHER LAND)

देखते ही देखते तूने क्या कर दिया
पलक झपकते ही तूने वो कर दिया
लोग सोचते रहे क्या होगा अंजाम
पलक झपकते ही तूने कर दिया इंतजाम

छीन लिया पल में उनके सारे ब्रह्मास्त्र
बना दिया अवाम में उनको ही कुपात्र
कुछ भी नहीं समझ पा रहे हैं लोग
सोचते हैं क्या कभी अब बनेगा योग

हो रही हैं बातें सच किसी किसी की
आज जो किया है ये बात थी उसी की
अभी साल भर पहले ही कही किसी ने बात
कर दिए टुकड़े बना दिया लद्दाख

उनको भी जाकर देखो छटपटा रहे हैं
अपनी ही कनपटी से बंदूक सटा रहे हैं
अपने ही पांव में तुम कुल्हाड़ी मार ली है
जो बन सकता था कभी उसको बिगाड़ ली है

लो देख लो अब तुम भी ये देश है हमारा
ये जमीं भी है मेरी झंडा भी है हमारा
जिस मुकुट को तुम करना चाहते हो खंडित
यदि नज़र भी उठाए तो हो जाओगे दंडित

हम एक ही वतन के आपस में है भाई भाई
तेरी ही कुटिलता से बंदूक है उठाई
अब हम समझ गए है ,ये मादरे वतन हमारा
यदि अब भी उठी दृष्टि कर देंगे नाश तुम्हारा
   
                       जयहिंद
                 गिरिजेश"गिरि"

MOTHER LAND
What have you done in a sight .In the blink of an eye you did that. People keep thinking what will happen ?In the blink of an eye, you made  all arrangements.Took away all their brahmastra at the moment. Made them bad people in the public. People are unable to understand anything. Do they ever think that any chance will be made in the future. Now voices are going to be truth. This is what he has done today ,someone has already said a year ago. Breaking the state into pieces and has made Laddakh. Go and see them too , they are hooking the gun with their own temple .They have stroke  an ax in their own foot .What could have ever be, spoiled it.  Now you can see it too that this is  our country whose land is mine and flag too. The crown, which you want to do ruin, Even if you look at it, you will be punished We are in the same country as brother and brotherhood . We have hold the gun due to thy crookedness. Now we have understood that this is our mother land . Still if you raised a vision on it, we will destroy you.
Jai Hind
Girijesh "Giri

Wednesday, 25 December 2019

कायर (COWARD)

कायर

ये जो खाल ओढ़े बैठे हैं
और अपने आप में ऐंठे हैं
इनके ही कारण ज़ुल्म बढ़ा
इनके अपनों ने जिसे सहा
ये तो चुप तब भी थे
और ये चुप आज भी हैं
जब धरा रक्त से रंजित थी
तब ऐय्याशी में डूब रहे
खुद का वज़ूद तो मिट ही गया
पर जान बचा ली थी इसने
अब वे ही एक समस्या बन
मां की छाती पर लोट रहे
मां भी धिक्कार रही खुद को
ये कैसे लाल जने मैंने
अपनी ही मां के टुकड़े कर
अपनी ही संतति निगल रहे
हे माँ निःशब्द हो रहा मैं
क्या कहूँ जो अब तक नहीं कहे

गिरिजेश"गिरि"

COWARD

These are in disguised persons, who have tamed ego of itself . Actually victimization increased due to them. Which were endured by their loved ones. They were silent even then and  still today too. When the earth was stained with blood, Then they were drowning in the air. They had lost their own existence ,but  saved their lives. Now they are become a great problem and rolling on mother's chest.Mother also damned herself. How did I gave birth such sons who cut their own mother and are swallowing one's own child .Hey mom I'm getting wordless, What to say what i still haven't said.
Girijesh "Giri"

Thursday, 12 December 2019

मजबूर (HELPLESS)

मजबूर

ये फ़िज़ां कैसी है
महसूस होता है कि,
जैसे कुछ हो रहा है
हर तरफ
एक हलचल सी मची है
क्यूँ महसूस हो रहा है कि,
जैसे कुछ बदल रहा है
मैं भी चाहता हूँ
बनना गवाह इस पल का
पर मजबूर हूँ
दायित्व बोध ने
बांध रखे हैं
हमारे पांव
मेरी भी शिराओं में
उबलता रक्त
कलम की रोशनाई बनने को
बेचैन है
पर मजबूर हूँ
शायद
मैं उतना आज़ाद नहीं हूँ
कि
अभिव्यक्त कर सकूं
अन्तः मनस को
आखिर मेरे भी अंदर
एक मष्तिष्क है
जो सोचता भी है
और विचारता भी है
पर
अभिव्यक्ति का खतरा
उठाने से डरता है
शायद
इतना साहस नहीं है कि,
तोड़ सके उन बंधनों को
जो दायित्वों ने बांध रखा है
इसलिए चाहते हुए भी
अनाभिव्यक्त रह जाते हैं विचार
क्योंकि
मजबूर तो
मजबूर ही होता है

गिरिजेश"गिरि"

Helpless
 How is this mood ? Feeling that something is happening everywhere. There is a stir . Why do I feel that something is changing . I too want to become the witness of this moment . But I am forced. The sense of responsibility tied up my feet.  Boiling blood in my veins is being restless to be ink of my writing tools. But I am forced, It maybe I'm not so free,That can express my feelings. After all inside me has a brain, Whoever thinks and also think on expression, Afraid of to take risk of expression of myself. It maybe , and not so courageous,to break those bonds, the obligations that bind so even though, thoughts remain inaudible, because forced then is forced yet.
Girijesh "Giri"

Monday, 21 October 2019

राजपूत (RAJPOOT)

राजपूत क्या है?
राजपूत
देश की आन है बान है
और उसके नागरिकों की शान है
राजपूत है तो
धर्म है
कर्म है
देश का वो मर्म है
राजपूत है तो
देश का एक इतिहास है
बिना राजपूत के बाकी सब बकवास है
अब तक अनपढ़ थे तुम
मगर अब तो साक्षर बन गए हो
पढ़ लो कुछ किताबों को
देखो कितने नाम पाओगे इतिहास में
गैर राजपूत
पूरा इतिहास राजपूतों से भरा पड़ा है
किसी भी आक्रांता से मोर्चा लिया तो राजपूतों ने
बाकी तो उदरपूर्ति तक सीमित थे
राजपूत है तो
दया है
दान है
गुरु और ज्ञानी का सम्मान है
अन्यथा तो आप देखते ही हैं
कि समाज कहाँ जा रहा है
राजपूत सदैव
निर्बल, निस्सहाय की बैशाखी बना
आज तो बैशाखियों के लिए लोग लड़ रहे हैं
मैंने नहीं देखा है
किसी बैशाखी धारक को
किसी भी क्षेत्र में
कीर्तिमान स्थापित करते हुए
ये तो घिसटती हुई जिंदगी को जीने का साधन मात्र है
अरे उदर पूर्ति तो संसार का
निकृष्ट से निकृष्ट जीव भी कर ही लेता है
केवल राजपूत है जो
अपनी व देश की आन बान और शान के लिए लड़ता है
बाकी तो बस उदर पूर्ति के लिए लड़ने वाले जीव मात्र हैं
इसलिये शान से कहो
हम राजपूत हैं।

गिरिजेश''गिरि''

RAJPOOT

What is Rajput? Rajput is a pride and glory of our country And its citizens feel proud on Rajput . Due to Rajpoot there is Dharma (Religion )and Karma (Duty)That is the heart of the country.Due to Rajput The country has a history. Without Rajput everything else is rubbish you were illiterate till now. But now you have become literate .Read some books ,See how many names you will get in the history as Non Rajput. The entire history is replete with Rajputs .Rajputs took the front from any attackers. The rest were limited to abdominal supply .If there is a Rajput There is pity, donation and honor of a teacher and learned man.Otherwise you see where the society is going ? Rajput always became the helping tools of weak, and helplessness persons.Today people are fighting for the institutional assistance.I have not seen to a crutch holder In any field Setting a record by those who are taking or seeking institutional assistance.This is just a means of living a flailing life only for stomach fulfillment of the world Even the infamous creatures do. Only Rajput who Fights for the self pride and pride of his country,The rest are just creatures fighting for abdominal fulfillment. that's why say with pride "we are Rajpoot"

girijesh"giri"

Tuesday, 1 October 2019

राष्ट निर्माण और अतिवादिता ( Nation building and extremism )

"राष्ट निर्माण और अतिवादिता"

आज
अतिवादिता के इस युग में
"मैं" "हम" पर भारी होता जा रहा है
किस तरह
किसी भी व्यक्तित्त्व का चीरहरण
किया जा रहा है
इस सूची में वे लोग भी शामिल हैं
जिनका इतिहास में एक स्थान है
इतिहास को झूठा
और स्वयं को इतिहास बदलने वाला
बताया जा रहा है
आज तक जो महापुरुष कहलाते थे
उन्हें कटघरे में खड़ा किया जा रहा है
मेरे अनुसार ये अतिवादिता ही है
वरना आप सही हो
बाकी सब झूठे
ये सोच ठीक नहीं
हर व्यक्ति राष्ट्र निर्माण में
अपना योगदान
समय औऱ परिस्थितियों के अनुसार ही करता है
तत्कालीन परिस्थितियों में,
उसे जो सही लगा
उसे किया
आपभी जो कर रहे हो
जरूरी नहीं कि
सब आपसे सहमत हों
पर ये लोकतंत्र है भाई
सबको
अपनी बात कहने का अधिकार है
जिस दिन ये दबा दिया जाएगा
उसी दिन सब कुछ खत्म हो जाएगा
इसलिए राष्ट्र की रक्षा के लिये
राष्ट्र निर्माताओ का सम्मान करना चाहिये
ताकि,
आने वाली पीढ़ी
राष्ट्र निर्माण में
अपना योगदान दें
न कि उसके विघटन में

गिरिजेश"गिरि"

"Nation building and extremism"

Today, In this era of extremism,"I" is dominating  over"us". How dislocation of any person being done .This list also includes those people , who have a place in the history . Trying to make history false and producing himself as history changer. Those who were called great men unto till.They are being put in the dock. According to me, this is an extremism.Otherwise you are right and all others are liars ,This thinking is not right .In the nation building every person has his own contribution , and he does it according to time and circumstances . Under that circumstances,what ever he found right,  did that. What,you are doing too .  It is not necessary that all are  agreed with you, But this is democracy brother and every one has  right to say. The day, when it will be suppressed , everything wil be ended on the same day .So to protect the nation . Nation makers should be respected, so that,next generation will contribute in the nation building, not in its dissolution.
Girijesh "Giri"

  "पिता" (The Father) पिता ज्यामिति की ऋजु रेखा नहीं है वह त्रिकोणमिति है जो आसमां में उड़ने वाले पक्षियों की ऊंचाई नाप लेता है वह ...