Tuesday 21 April 2020

कटुता (Bitterness)

कटुता

मन आज व्यथित क्यूँ पागल है
यह अंतस्तल क्यूँ घायल है
बढ़ रहा अधर्म है धरती पर
हमले होते हैं साधु जन पर
रक्षक ही भक्षक बनते हैं
निज बंधु भी तक्षक बनते हैं
लेकर विष को निज काया में
वे घूम रहे इस माया में
चाहते नाश हैं मानव का
ये कृत्य हैं उनका दानव का
अपनी ही संतति को निगल रहे
वे जहाँ तहाँ विष उगल रहे
संक्रामक रोग है फैल रहा
अपना ही भाई झेल रहा
रक्षक भक्षक में भेद नहीं
दुष्कृत्यों पर है खेद नहीं
मानवता होती शर्मसार
रिश्ते हो रहे तार तार
कुछ लोग हैं पासे फेंक रहे
अपनी ही रोटी सेंक रहे
मरती है जनता तो मर जाने दो
पर सत्ता में उनको आने दो
निर्बल निरीह हो तुम तब तक
व्याप्त है मैं तुममें जब तक
तुम अपने वजूद की पहचान करो
कुछ ऐसा ही संधान करो
मिट जाएगा हर घर का ही चिराग
यदि लगी रही इस तरह आग
जल जाएगी संसृति ही पूरी
फिर मिट जाएगी सारी दूरी
पहले हमने ही दूर किया
अब प्रकृति ने भी तो वही किया
क्या प्रेम लौट कर आएगा
या अपनों का ही खून बहायेगा
ये धरा लाल हो जाएगी
सारी हरीतिमा मिट जाएगी
हाँ चाप सुनाई देती है
रण नाँद सुनाई देती है
गर्जना घोर अप्रतिम होगी
सारी धरती कवलित होगी
पाषाण युगों में पहुंचेंगे
यदि आज न खुद को रोकेंगे
इसलिए रुको तुम मानव अब
इस संकट को पहचानो अब
तज बैर घृणा की अनीति को अब
अपनाओ तुम प्रीति की रीति को अब
आओ तोड़ें विष की प्याली
लौटाएं धरती की हरियाली
मानव हैं तो मानव धर्म निभाएं
धरती को खुशहाल बनायें।
गिरिजेश'"गिरि"

Bitterness

Why is mind so worried and mad today? Why is this inner terminal injured? There is increasing wrongdoing on earth. Attacks on saints are going on.The guards are becoming the men eaters. Own brothers also become the poisionous snakes who are taking poison in their own body they are wandering in this hallucination. They want to destroy the human beings. These  are the acts of  demons, who are swallowing their  own children. They are spitting venom heither and theither by which infectious diseases are spreading, which is suffered by their own brothers.There is no difference between protectors and eaters and have no feeling ofsorry about their misdeeds. Humanity is ashamed. Relationships are going through the mishappenings. Some people are throwing dice, to bake their own bread. If the public dies, let them die. But let them come in to power. Unless and until you are weak, and have you the feeling of' I'.You identify your existence, do something , otherwise the lamp of every house will be erased If the fire continues like this. The entire world will burn completely, then the distances will be lost .First we overcome, Now nature also did the same.Will the love return? Or will the blood of your loved ones  would be shred. This earth will turn red. All greenery will disappear, Yes chatter sounds can be heard, sonds of war is being heard.The roar will be awesome. The whole earth will be covered. Will we arrive in the stone ages? If you don't stop yourself today. Recognize this crisis now. The hatred of hatred is to  finalized now, adopt the way of love. NowLet's break the cup of poison, return to the greenery of the earth. Follow humanism,  if you are human. Make the earth happy.
Girijesh "" Giri "

No comments:

प्राण-प्रतिष्ठा

  प्रभु प्राण-प्रतिष्ठा के पल प्रभु राम का नाम जपो अबहीं मुकती मिलिहैं सबै तबहीं शत पांच वरष इन्तजार कियो तबहीं दिन आज मयस्सर भयों ...