Monday 27 July 2020

अरमान (Desire)



अरमान
अपने हों या किसी और के 
अरमान तो अरमान ही रहते हैं 
अरमानों को संजोए रखने का अरमान 
तो सबने पाल रखा है
एक अरमान ये भी है कि
उनके अरमान अपनी परिणति तक पहुंचे
इसके लिए चाहे भले ही करना पड़े कुर्बान
अपने अरमान
अपने अरमानों की कुर्बानी का अरमान 
भी तो है हमारे पास 
ये अरमान ही है कि नहीं देख सकता हूँ
खंडित होते उनके अरमान
इसलिये कोशिश करता हूँ
हकीकत में बदलने को
उनके अरमान
शायद यही है 
हमारी जिंदगी के अरमान

गिरिजेश"गिरि"

DESIRE

Desires, may be own or someone else's. Desires remains desire.The desire to preserve the desires has been kept by everybody .There is also a desire, who wishes to reach their desires at their culmination. For this even if it is just sacrifice of own desires. It is a desire that I can not see it, to be broken of their desires. So I am just trying to turn it into reality. Their wishes may be the aspirations of my  life.

Girijesh "Giri"

No comments:

प्राण-प्रतिष्ठा

  प्रभु प्राण-प्रतिष्ठा के पल प्रभु राम का नाम जपो अबहीं मुकती मिलिहैं सबै तबहीं शत पांच वरष इन्तजार कियो तबहीं दिन आज मयस्सर भयों ...