Monday, 27 July 2020

अरमान (Desire)



अरमान
अपने हों या किसी और के 
अरमान तो अरमान ही रहते हैं 
अरमानों को संजोए रखने का अरमान 
तो सबने पाल रखा है
एक अरमान ये भी है कि
उनके अरमान अपनी परिणति तक पहुंचे
इसके लिए चाहे भले ही करना पड़े कुर्बान
अपने अरमान
अपने अरमानों की कुर्बानी का अरमान 
भी तो है हमारे पास 
ये अरमान ही है कि नहीं देख सकता हूँ
खंडित होते उनके अरमान
इसलिये कोशिश करता हूँ
हकीकत में बदलने को
उनके अरमान
शायद यही है 
हमारी जिंदगी के अरमान

गिरिजेश"गिरि"

DESIRE

Desires, may be own or someone else's. Desires remains desire.The desire to preserve the desires has been kept by everybody .There is also a desire, who wishes to reach their desires at their culmination. For this even if it is just sacrifice of own desires. It is a desire that I can not see it, to be broken of their desires. So I am just trying to turn it into reality. Their wishes may be the aspirations of my  life.

Girijesh "Giri"

Tuesday, 21 April 2020

कटुता (Bitterness)

कटुता

मन आज व्यथित क्यूँ पागल है
यह अंतस्तल क्यूँ घायल है
बढ़ रहा अधर्म है धरती पर
हमले होते हैं साधु जन पर
रक्षक ही भक्षक बनते हैं
निज बंधु भी तक्षक बनते हैं
लेकर विष को निज काया में
वे घूम रहे इस माया में
चाहते नाश हैं मानव का
ये कृत्य हैं उनका दानव का
अपनी ही संतति को निगल रहे
वे जहाँ तहाँ विष उगल रहे
संक्रामक रोग है फैल रहा
अपना ही भाई झेल रहा
रक्षक भक्षक में भेद नहीं
दुष्कृत्यों पर है खेद नहीं
मानवता होती शर्मसार
रिश्ते हो रहे तार तार
कुछ लोग हैं पासे फेंक रहे
अपनी ही रोटी सेंक रहे
मरती है जनता तो मर जाने दो
पर सत्ता में उनको आने दो
निर्बल निरीह हो तुम तब तक
व्याप्त है मैं तुममें जब तक
तुम अपने वजूद की पहचान करो
कुछ ऐसा ही संधान करो
मिट जाएगा हर घर का ही चिराग
यदि लगी रही इस तरह आग
जल जाएगी संसृति ही पूरी
फिर मिट जाएगी सारी दूरी
पहले हमने ही दूर किया
अब प्रकृति ने भी तो वही किया
क्या प्रेम लौट कर आएगा
या अपनों का ही खून बहायेगा
ये धरा लाल हो जाएगी
सारी हरीतिमा मिट जाएगी
हाँ चाप सुनाई देती है
रण नाँद सुनाई देती है
गर्जना घोर अप्रतिम होगी
सारी धरती कवलित होगी
पाषाण युगों में पहुंचेंगे
यदि आज न खुद को रोकेंगे
इसलिए रुको तुम मानव अब
इस संकट को पहचानो अब
तज बैर घृणा की अनीति को अब
अपनाओ तुम प्रीति की रीति को अब
आओ तोड़ें विष की प्याली
लौटाएं धरती की हरियाली
मानव हैं तो मानव धर्म निभाएं
धरती को खुशहाल बनायें।
गिरिजेश'"गिरि"

Bitterness

Why is mind so worried and mad today? Why is this inner terminal injured? There is increasing wrongdoing on earth. Attacks on saints are going on.The guards are becoming the men eaters. Own brothers also become the poisionous snakes who are taking poison in their own body they are wandering in this hallucination. They want to destroy the human beings. These  are the acts of  demons, who are swallowing their  own children. They are spitting venom heither and theither by which infectious diseases are spreading, which is suffered by their own brothers.There is no difference between protectors and eaters and have no feeling ofsorry about their misdeeds. Humanity is ashamed. Relationships are going through the mishappenings. Some people are throwing dice, to bake their own bread. If the public dies, let them die. But let them come in to power. Unless and until you are weak, and have you the feeling of' I'.You identify your existence, do something , otherwise the lamp of every house will be erased If the fire continues like this. The entire world will burn completely, then the distances will be lost .First we overcome, Now nature also did the same.Will the love return? Or will the blood of your loved ones  would be shred. This earth will turn red. All greenery will disappear, Yes chatter sounds can be heard, sonds of war is being heard.The roar will be awesome. The whole earth will be covered. Will we arrive in the stone ages? If you don't stop yourself today. Recognize this crisis now. The hatred of hatred is to  finalized now, adopt the way of love. NowLet's break the cup of poison, return to the greenery of the earth. Follow humanism,  if you are human. Make the earth happy.
Girijesh "" Giri "

Sunday, 12 April 2020

कोरोना (Corona)

कोरोना

हे !
इंसान
कितने गरीब हो तुम
कितने असहाय हो तुम
तुमने लाखों,करोड़ों कमाए
पर क्या कुछ काम आए
कितने छल कपट किये
आखिर किसलिए
आज सब की सुख सुविधाएं
किस काम की
थोड़ी सी लापरवाही
आपको कहाँ से कहाँ
ला पटकती है
ये तो
अब समझ में आ ही गया होगा
सब के सब बेबस
और अपने ही घरों में कैद
जानवर खुले आम घूम रहे हैं
और आप देख रहे हैं उन्हें
खिड़कियों से
न कोई काम न काज
बस सिर्फ आराम
किन्तु फिर भी नहीं है आराम
आखिर इतनी चिंता किस बात की
डर लगता है न
पर किससे?
मौत से?
आखिर क्यूँ?
वो तो एक न एक दिन आएगी ही
फिर ये डर कैसा?
वास्तव में ये डर
इसलिए है
कि आप सोचते हैं कि आपके
दायित्वों को कौन पूरा करेगा?
अरे भाई जो रहेगा
 वो अपनी जिंदगी कैसे जीना है
उसे यह संकट सिखा देगा
इसलिये डरिये नहीं
बल्कि लड़िये
और लोगों को इस जंग से लड़ने के लिये
प्रोत्साहित करिए
क्योंकि जान है तो जहान है
इसलिये घर पर रहिये
और सुरक्षित रहिये।

गिरिजेश"गिरि"

Corona
O Man! How poor are you? How helpless are you? You earned millions and millions, but was anything useful for you? How many tricks applied for it? but why? After all today all the amenities are use less for you. A little carelessness may decline thy life.This must have understood by you now.All of you are helpless and imprisoned in thy own homes, animals are roaming freely ,and you are watching them through windows. There is neither work nor any activities except rest. just relax, but still there is no rest, after all what is so worry? Don't feel scared, but with whom? From death? After all why She will come one day. How is this fear then? Really this fear is, that you think, that who will fulfill thy obligations? Hey! brother who will be, How does he live his life? Will teach him this crisis. So don't be afraid of. Rather fight And encourage the people to fight this war, Because there is life if there is  world, so stay home, and be safe.
Girijesh "Giri"

Sunday, 5 April 2020

आओ मिलकर दिया जलाएँ (Let's lit a lamp together)


आओ मिलकर दिया जलाएँ
अंधेरा को दूर भगाएँ
आओ मिलकर दिया जलाएँ
बस्ती – बस्ती गली मोहल्ला
चंहु दिशि हो रहा देखो हल्ला
आई है एक नई बीमारी
जिससे सारी दुनिया हारी
चीन भी हारा , इटली भी हारा
फ़्रांस और जर्मनी भी हारा
इंग्लैंड और स्पेन भी हारे
पहुँच गया अमरीका द्वारे
दुनिया के हर देश त्रस्त हैं
अर्थव्यवस्था सबकी पस्त है
अपने देश की हाल न पूछो
सबकी तुलना में फिर भी न कुछों
जनता कर्फ़्यू से लॉकडाउन तक
ताली थाली से दिया बाती तक
सब कुछ अपनाया है हमने
जो भी कहा है मंत्री जी ने
जीत हमारी होगी निश्चित
नहीं चूक यदि होगी किंचित
रास्ता हमने जो है दिखाया
पूरी दुनिया ने अपनाया
हम जो करते हँसते-हँसते
देखो दुनिया करती नमस्ते
हस्त मिलाप अब दूर हुआ है
शवदाह भी  खूब हुआ है
भारतीय संस्कृति को स्वीकारा
निज संस्कृति से किया किनारा
सामिष बन रहे शाकाहारी
और बने सब अल्पाहारी
आओ मिल कर लौट चले हम
अपने अतीत से कुछ सीखें हम
विश्व गुरु हम बन सकते हैं
दुनिया को कुछ दे सकते हैं
जग का तम  हम दूर भगाएँ
आओ हम सब दिया जलाएँ
गिरिजेश’’गिरि’’

Let's lit a lamp together

Let's lit a lamp together, Shun the darkness,Let's lit a lamp together. There is a noise in the each and every street and suburban areas in all drection that, a  new disease has come, causing the whole world to lose , from which China , Italy, France and Germany  lost. England and Spain also lost.It reached America too.Every country in the world is stricken.The economy is battered.Don't ask about your country. It is nothing compared to other countries. From public curfew to lockdown, Clapping of hands, beating of discs and plates to litting the lamp, We have adopted everything, whatever the minister has said. The victory will be ours if no laps will be some.The way we have shown,the whole world adopted,What we do by laughing, see world say Namaste instead of hello. Shaking of hands is now gone. Cremation has also adopted by the world. Indian culture is accepted and making distance from their own  culture. Now non-vegetarian is becoming vegetarian Let's get back together, and learn something from our past. We may become world's masters and may  give something to the world.We shun the darkness of world. Come let's lit a lamp togather.

Girijesh '' Giri "

Monday, 30 March 2020

परम सत्ता ( ABSOLUTE POWER)


परम सत्ता

हे विधाता
हमें कुछ नहीं आता
ये तो अहंकार है
मानव जाति का
जो खुद को
खुदा से भी ऊपर समझने लगा
समझ में तो तब आया
जब उसे
जीवन का झटका लगा
कितना मगरूर
हो गया था इंसान
और आज कितना
मजबूर हो गया है इंसान
प्रकृति को नष्ट
करने चला था इंसान
भूल गया था कि
वह भी प्रकृति का ही अंग है
जिसका संतुलन बना रहना जरूरी है
अपने को खुदा का
नुमाइंदा कहने वालों ने भी
बंद कर लिए खुदा के दरवाजे
हर मंदिर, मस्जिद या गुरुद्वारा
चर्च हो या मठ
सब बंद हो गए
क्या यही है
ईश्वर तक जाने के रास्ते
या ये तथाकथित ज्ञानी लोग
ही वास्तव में हैं अज्ञानी
जो अपने ज्ञान से
ईश्वर को भी
व्यापार का साधन बना दिये
भोली भाली जनता को
तुम्हारे नाम पर
ठगा जा रहा है
पर प्रभू आप तो
अंतर्यामी हो  
घट-घट में वास करते हो
तुम तो यह जानते हो कि
मानव कितना भी अज्ञानी हो
पर उसे  
तुम पर पूरा भरोसा है
क्योंकि
देखा है मैंने उसे
इस विपदा की घड़ी में भी
जब सारे देवालयों के दरवाजे
उसके लिए बंद कर दिये गए
तब भी वह अपनी
आराधना और पूजा का
त्याग नहीं किया
अपने घरों में कैद होकर भी
उसकी आस्था में कोई कमी नहीं आई
जबकि नास्तिक लोग
भड़का रहे हैं उसे कि
देखो अपने भगवान की ताकत
जब विपदा आई तो उसे
दूर करने के  बजाय
अपने दरवाजे ही बंद कर लिए
किन्तु , ईश्वर में जो आस्था रखता है
उसे यह पता होता है कि
ईश्वर जो भी करता है
उसकी भलाई के लिए ही करता है
इसलिए हर दुख को वह
सहन कर लेता है
मात्र यह कह कर कि
शायद ईश्वर को यही मंजूर है
गजब है प्रभु तुम्हारी सत्ता
जिसे शीश झुकाकर
प्रकृति भी स्वीकार करती है
तो फिर
मानव की औकात ही क्या है ?
गिरिजेश’’गिरि’’

Absolute power
O creator ! We don't know anything. This is arrogance Of mankind, Who himself started to understand above the God.Understand then, When he got a shock of life. How arrogant he was? And today how much he has been forced. Man was going to destroy the nature. He had forgotten that he is a part of nature too, Whose balance is important. Even they who say themselves as messenger of God had locked the doors of every temple, mosque or gurudwara, Church or monaster closed .Is  it the way to reach to the God, Or these so-called learned people  are really ignorant . Who with his knowledge made  God a means of trade. Innocent people are deceived in thy name. But O God you are an intermediate, You live in harmony , You know that it is no matter that how ignorant humans are ? But he trust upon you, Because I have seen him, even in the hour of this disaster, when the doors of all the temples are closed for, even then he worshiped thee, and did not give it up, even after being imprisoned in their homes.There was no loss in his faith, While atheists were provoking him that See the power of your God , When disaster strikes ,Instead of removing  the problems he closed  his doors, But, one who believes in God . He knows that Whatever God does Does is good for his own sake. So every grief he tolerates, just by saying it,''Maybe God has accepted it for him. How amazing thy power is which is accepted by Nature too, then what is man's position? 

Girijesh '' Giri "

Saturday, 28 March 2020

माई क मंदिरिया (Mai Ka Mandiriya)


माई क मंदिरिया

माई की ही खातिर लिखबै
हम तो न अबहीं रुकबै
गईबै तोहार गीत
बनइब सबका मीत
गाँव–गाँव जाइब हम तो
सबका जगाइब हम तो
कई ला तू आपन भला
माई के दुआरे चला
अपने साथ लिहे चला
होईहैं जे से भला
बूंद-बूंद से ही भरिहैं
पोखर भी सागर होइहैं
संकलप जे तू करबा
माई से दूना पईबा
तन-मन, धन से जुटिजा
उतारि दा तू आपन  कर्जा
माई की दुअरिया पे
देव नगर की मंदिरिया  पे
जादा त अब न कहबै
सबहीं समझत बटबै
माई क जै-जै बोला
बटुआ सब आपन खोला
एहि विनती हमार बा
बाकी सब तोहार बा
माई की खातिर लिखबै
हम तो न अब तो रुकबै
गिरिजेश’’गिरि’’

Mai Ka Mandiriya
I shall write for Mai's (Goddess) sake. I  will not stop myself now. I will sing thy songs. I will make friends  everyone. I will wander from village to village and will awake everyone that let you make thy welfare by going to Mai's place along with materials which can make thy welfare. Because  drops can make an ocean. Your dedication towards Goddess will be doubled by the grace of great Goddess , therefore kindly make thy all efforts to repay thy debts of Goddess. On the temple of Dev Nagar, let's come. I will not say more and more. All of you are already understand it what ever I want to say. Let's speak the jay in the honor of Goddess, and open thy wallet, This is my request to everyone else , I will write for Mai's sake .I cannot stop myself to write in the sake of great Goddess. 

Girijesh '' Giri "



Sunday, 1 March 2020

सपनों का घर (DREAM HOUSE)

सपनों का घर

यदि घर को स्वच्छ रखना है
तो गंदगी तो साफ करनी ही पड़ेगी
किसी न किसी को उस गंदगी में
हाथ डालना ही पड़ेगा
किसी न किसी को उससे निकलने वाली
सडांध बदबू का सामना तो करना ही पड़ेगा
ताकि आगे आने वाले लोग
स्वच्छ वातावरण में श्वांस ले सकें
सफाई के बाद भी बदबू जाने में समय लगता है
इसलिए उसमें खुसबू देने वाले
पुष्पों एवं ताजी हवा वाले दरख्तों का रोपण
करना होगा
तभी खुशबूदार खुशनुमा घर बन सकेगा
इतना ही नहीं
हमें यह भी ध्यान रखना होगा
कि कहीं फिर से कोई गंदगी न फैला दे
इसलिए सतर्कता के साथ हमें
अपने इस उपवन को सजाना
व सींचना होगा
और यही हमारे सपनों का घर होगा
जहाँ शान्ति समृद्धि और प्यार होगा

गिरिजेश "गिरि"

Dream house

          If the house is to be kept clean, You will have to clean up the mess . Someone in that mess have to put hands too. Someone will have to face the foul smell, so that people coming generation may breathe in a clean environment. It takes time to smell out even after cleaning. So planting of flowers for good smell and fresh air would have required. By doing this only  will make the fragrant home. Not only this, We also have to take care so that no dirt can spread again. So with caution decorate and irrigate your garden. This will be our dream home, Where there will be peace, prosperity and love.

Girijesh "Giri"

  "पिता" (The Father) पिता ज्यामिति की ऋजु रेखा नहीं है वह त्रिकोणमिति है जो आसमां में उड़ने वाले पक्षियों की ऊंचाई नाप लेता है वह ...