Monday, 30 March 2020

परम सत्ता ( ABSOLUTE POWER)


परम सत्ता

हे विधाता
हमें कुछ नहीं आता
ये तो अहंकार है
मानव जाति का
जो खुद को
खुदा से भी ऊपर समझने लगा
समझ में तो तब आया
जब उसे
जीवन का झटका लगा
कितना मगरूर
हो गया था इंसान
और आज कितना
मजबूर हो गया है इंसान
प्रकृति को नष्ट
करने चला था इंसान
भूल गया था कि
वह भी प्रकृति का ही अंग है
जिसका संतुलन बना रहना जरूरी है
अपने को खुदा का
नुमाइंदा कहने वालों ने भी
बंद कर लिए खुदा के दरवाजे
हर मंदिर, मस्जिद या गुरुद्वारा
चर्च हो या मठ
सब बंद हो गए
क्या यही है
ईश्वर तक जाने के रास्ते
या ये तथाकथित ज्ञानी लोग
ही वास्तव में हैं अज्ञानी
जो अपने ज्ञान से
ईश्वर को भी
व्यापार का साधन बना दिये
भोली भाली जनता को
तुम्हारे नाम पर
ठगा जा रहा है
पर प्रभू आप तो
अंतर्यामी हो  
घट-घट में वास करते हो
तुम तो यह जानते हो कि
मानव कितना भी अज्ञानी हो
पर उसे  
तुम पर पूरा भरोसा है
क्योंकि
देखा है मैंने उसे
इस विपदा की घड़ी में भी
जब सारे देवालयों के दरवाजे
उसके लिए बंद कर दिये गए
तब भी वह अपनी
आराधना और पूजा का
त्याग नहीं किया
अपने घरों में कैद होकर भी
उसकी आस्था में कोई कमी नहीं आई
जबकि नास्तिक लोग
भड़का रहे हैं उसे कि
देखो अपने भगवान की ताकत
जब विपदा आई तो उसे
दूर करने के  बजाय
अपने दरवाजे ही बंद कर लिए
किन्तु , ईश्वर में जो आस्था रखता है
उसे यह पता होता है कि
ईश्वर जो भी करता है
उसकी भलाई के लिए ही करता है
इसलिए हर दुख को वह
सहन कर लेता है
मात्र यह कह कर कि
शायद ईश्वर को यही मंजूर है
गजब है प्रभु तुम्हारी सत्ता
जिसे शीश झुकाकर
प्रकृति भी स्वीकार करती है
तो फिर
मानव की औकात ही क्या है ?
गिरिजेश’’गिरि’’

Absolute power
O creator ! We don't know anything. This is arrogance Of mankind, Who himself started to understand above the God.Understand then, When he got a shock of life. How arrogant he was? And today how much he has been forced. Man was going to destroy the nature. He had forgotten that he is a part of nature too, Whose balance is important. Even they who say themselves as messenger of God had locked the doors of every temple, mosque or gurudwara, Church or monaster closed .Is  it the way to reach to the God, Or these so-called learned people  are really ignorant . Who with his knowledge made  God a means of trade. Innocent people are deceived in thy name. But O God you are an intermediate, You live in harmony , You know that it is no matter that how ignorant humans are ? But he trust upon you, Because I have seen him, even in the hour of this disaster, when the doors of all the temples are closed for, even then he worshiped thee, and did not give it up, even after being imprisoned in their homes.There was no loss in his faith, While atheists were provoking him that See the power of your God , When disaster strikes ,Instead of removing  the problems he closed  his doors, But, one who believes in God . He knows that Whatever God does Does is good for his own sake. So every grief he tolerates, just by saying it,''Maybe God has accepted it for him. How amazing thy power is which is accepted by Nature too, then what is man's position? 

Girijesh '' Giri "

Saturday, 28 March 2020

माई क मंदिरिया (Mai Ka Mandiriya)


माई क मंदिरिया

माई की ही खातिर लिखबै
हम तो न अबहीं रुकबै
गईबै तोहार गीत
बनइब सबका मीत
गाँव–गाँव जाइब हम तो
सबका जगाइब हम तो
कई ला तू आपन भला
माई के दुआरे चला
अपने साथ लिहे चला
होईहैं जे से भला
बूंद-बूंद से ही भरिहैं
पोखर भी सागर होइहैं
संकलप जे तू करबा
माई से दूना पईबा
तन-मन, धन से जुटिजा
उतारि दा तू आपन  कर्जा
माई की दुअरिया पे
देव नगर की मंदिरिया  पे
जादा त अब न कहबै
सबहीं समझत बटबै
माई क जै-जै बोला
बटुआ सब आपन खोला
एहि विनती हमार बा
बाकी सब तोहार बा
माई की खातिर लिखबै
हम तो न अब तो रुकबै
गिरिजेश’’गिरि’’

Mai Ka Mandiriya
I shall write for Mai's (Goddess) sake. I  will not stop myself now. I will sing thy songs. I will make friends  everyone. I will wander from village to village and will awake everyone that let you make thy welfare by going to Mai's place along with materials which can make thy welfare. Because  drops can make an ocean. Your dedication towards Goddess will be doubled by the grace of great Goddess , therefore kindly make thy all efforts to repay thy debts of Goddess. On the temple of Dev Nagar, let's come. I will not say more and more. All of you are already understand it what ever I want to say. Let's speak the jay in the honor of Goddess, and open thy wallet, This is my request to everyone else , I will write for Mai's sake .I cannot stop myself to write in the sake of great Goddess. 

Girijesh '' Giri "



Sunday, 1 March 2020

सपनों का घर (DREAM HOUSE)

सपनों का घर

यदि घर को स्वच्छ रखना है
तो गंदगी तो साफ करनी ही पड़ेगी
किसी न किसी को उस गंदगी में
हाथ डालना ही पड़ेगा
किसी न किसी को उससे निकलने वाली
सडांध बदबू का सामना तो करना ही पड़ेगा
ताकि आगे आने वाले लोग
स्वच्छ वातावरण में श्वांस ले सकें
सफाई के बाद भी बदबू जाने में समय लगता है
इसलिए उसमें खुसबू देने वाले
पुष्पों एवं ताजी हवा वाले दरख्तों का रोपण
करना होगा
तभी खुशबूदार खुशनुमा घर बन सकेगा
इतना ही नहीं
हमें यह भी ध्यान रखना होगा
कि कहीं फिर से कोई गंदगी न फैला दे
इसलिए सतर्कता के साथ हमें
अपने इस उपवन को सजाना
व सींचना होगा
और यही हमारे सपनों का घर होगा
जहाँ शान्ति समृद्धि और प्यार होगा

गिरिजेश "गिरि"

Dream house

          If the house is to be kept clean, You will have to clean up the mess . Someone in that mess have to put hands too. Someone will have to face the foul smell, so that people coming generation may breathe in a clean environment. It takes time to smell out even after cleaning. So planting of flowers for good smell and fresh air would have required. By doing this only  will make the fragrant home. Not only this, We also have to take care so that no dirt can spread again. So with caution decorate and irrigate your garden. This will be our dream home, Where there will be peace, prosperity and love.

Girijesh "Giri"

Monday, 24 February 2020

उन्माद (FRENZY)

उन्माद

कहाँ से लाते हो तुम पत्थर
इस वैज्ञानिक युग में
जिसका इस्तेमाल
पाषाण काल के लोग करते थे
क्या अंतर है तुममें
और उन आदिवासियों की सोच में
वो तो पशु से इंसान बन रहे थे
और तुम तो
इंसान से पशु बन रहे हो
ये प्रवृत्ति जला देगी मानवता को
फिर से पहुंच जाओगे उसी युग में
जहां फिर से करना पड़ेगा निर्माण
अपने आराध्य का
जिसके लिए तुम मिटा रहे हो मानवता को
झाँको अपने अंदर
एक आर्तनाद सुनाई देगी मानवता की
जो भीख मांग रही होगी
तुम्हारे सिरफिरे मष्तिष्क से
कि बक्श दो मानवता को
अन्यथा प्रकृति के सिवा
कुछ बचेगा क्या?
स्वर्ग - नरक, जन्नत-दोज़ख
कहीं नहीं है
जो कुछ है सब इसी धरती पर है
अब तुम्हारे हाथ में है
कि इस धरती को
दोज़ख बनाओगे
या
जन्नत?

गिरिजेश"गिरि"

Frenzy

From where do you bring stones in this scientific age, which were used by Stone Age people .What is the difference between yours and in the thought of those Nomads. They were becoming humans from animals and you are from man to animal.This trend will burn humanity and will reach you again in the same era ,where construction will have to be done again of thy adorable, or which you are destroying humanity .Peek inside yourself you will hear screech of humanity, who must be begging to your disturbed mind to save the humanity Otherwise, except nature nothing will be left. Heaven or Hell, nothing is anywhere . Everything is on this earth. Now it in your hands that what do you want to make this earth either Hell or Heaven?
    Girijesh "Giri"

Sunday, 19 January 2020

मादरे वतन (MOTHER LAND)

देखते ही देखते तूने क्या कर दिया
पलक झपकते ही तूने वो कर दिया
लोग सोचते रहे क्या होगा अंजाम
पलक झपकते ही तूने कर दिया इंतजाम

छीन लिया पल में उनके सारे ब्रह्मास्त्र
बना दिया अवाम में उनको ही कुपात्र
कुछ भी नहीं समझ पा रहे हैं लोग
सोचते हैं क्या कभी अब बनेगा योग

हो रही हैं बातें सच किसी किसी की
आज जो किया है ये बात थी उसी की
अभी साल भर पहले ही कही किसी ने बात
कर दिए टुकड़े बना दिया लद्दाख

उनको भी जाकर देखो छटपटा रहे हैं
अपनी ही कनपटी से बंदूक सटा रहे हैं
अपने ही पांव में तुम कुल्हाड़ी मार ली है
जो बन सकता था कभी उसको बिगाड़ ली है

लो देख लो अब तुम भी ये देश है हमारा
ये जमीं भी है मेरी झंडा भी है हमारा
जिस मुकुट को तुम करना चाहते हो खंडित
यदि नज़र भी उठाए तो हो जाओगे दंडित

हम एक ही वतन के आपस में है भाई भाई
तेरी ही कुटिलता से बंदूक है उठाई
अब हम समझ गए है ,ये मादरे वतन हमारा
यदि अब भी उठी दृष्टि कर देंगे नाश तुम्हारा
   
                       जयहिंद
                 गिरिजेश"गिरि"

MOTHER LAND
What have you done in a sight .In the blink of an eye you did that. People keep thinking what will happen ?In the blink of an eye, you made  all arrangements.Took away all their brahmastra at the moment. Made them bad people in the public. People are unable to understand anything. Do they ever think that any chance will be made in the future. Now voices are going to be truth. This is what he has done today ,someone has already said a year ago. Breaking the state into pieces and has made Laddakh. Go and see them too , they are hooking the gun with their own temple .They have stroke  an ax in their own foot .What could have ever be, spoiled it.  Now you can see it too that this is  our country whose land is mine and flag too. The crown, which you want to do ruin, Even if you look at it, you will be punished We are in the same country as brother and brotherhood . We have hold the gun due to thy crookedness. Now we have understood that this is our mother land . Still if you raised a vision on it, we will destroy you.
Jai Hind
Girijesh "Giri

Wednesday, 25 December 2019

कायर (COWARD)

कायर

ये जो खाल ओढ़े बैठे हैं
और अपने आप में ऐंठे हैं
इनके ही कारण ज़ुल्म बढ़ा
इनके अपनों ने जिसे सहा
ये तो चुप तब भी थे
और ये चुप आज भी हैं
जब धरा रक्त से रंजित थी
तब ऐय्याशी में डूब रहे
खुद का वज़ूद तो मिट ही गया
पर जान बचा ली थी इसने
अब वे ही एक समस्या बन
मां की छाती पर लोट रहे
मां भी धिक्कार रही खुद को
ये कैसे लाल जने मैंने
अपनी ही मां के टुकड़े कर
अपनी ही संतति निगल रहे
हे माँ निःशब्द हो रहा मैं
क्या कहूँ जो अब तक नहीं कहे

गिरिजेश"गिरि"

COWARD

These are in disguised persons, who have tamed ego of itself . Actually victimization increased due to them. Which were endured by their loved ones. They were silent even then and  still today too. When the earth was stained with blood, Then they were drowning in the air. They had lost their own existence ,but  saved their lives. Now they are become a great problem and rolling on mother's chest.Mother also damned herself. How did I gave birth such sons who cut their own mother and are swallowing one's own child .Hey mom I'm getting wordless, What to say what i still haven't said.
Girijesh "Giri"

Thursday, 12 December 2019

मजबूर (HELPLESS)

मजबूर

ये फ़िज़ां कैसी है
महसूस होता है कि,
जैसे कुछ हो रहा है
हर तरफ
एक हलचल सी मची है
क्यूँ महसूस हो रहा है कि,
जैसे कुछ बदल रहा है
मैं भी चाहता हूँ
बनना गवाह इस पल का
पर मजबूर हूँ
दायित्व बोध ने
बांध रखे हैं
हमारे पांव
मेरी भी शिराओं में
उबलता रक्त
कलम की रोशनाई बनने को
बेचैन है
पर मजबूर हूँ
शायद
मैं उतना आज़ाद नहीं हूँ
कि
अभिव्यक्त कर सकूं
अन्तः मनस को
आखिर मेरे भी अंदर
एक मष्तिष्क है
जो सोचता भी है
और विचारता भी है
पर
अभिव्यक्ति का खतरा
उठाने से डरता है
शायद
इतना साहस नहीं है कि,
तोड़ सके उन बंधनों को
जो दायित्वों ने बांध रखा है
इसलिए चाहते हुए भी
अनाभिव्यक्त रह जाते हैं विचार
क्योंकि
मजबूर तो
मजबूर ही होता है

गिरिजेश"गिरि"

Helpless
 How is this mood ? Feeling that something is happening everywhere. There is a stir . Why do I feel that something is changing . I too want to become the witness of this moment . But I am forced. The sense of responsibility tied up my feet.  Boiling blood in my veins is being restless to be ink of my writing tools. But I am forced, It maybe I'm not so free,That can express my feelings. After all inside me has a brain, Whoever thinks and also think on expression, Afraid of to take risk of expression of myself. It maybe , and not so courageous,to break those bonds, the obligations that bind so even though, thoughts remain inaudible, because forced then is forced yet.
Girijesh "Giri"

  "पिता" (The Father) पिता ज्यामिति की ऋजु रेखा नहीं है वह त्रिकोणमिति है जो आसमां में उड़ने वाले पक्षियों की ऊंचाई नाप लेता है वह ...