Saturday 25 June 2022

इतिहास का सच

                                                                        

मैंने सुन रखा था

कि

इतिहास का सच

काला होता है

किन्तु

कभी महसूस नहीं किया

इतिहास

जो मौन रहकर भी

एक क्रूर द्रष्टा की भांति

सब कुछ देखता है

बरबादी हो या आज़ादी

जिसमें

छिपी होती हैं

आम जन मानस की

 निरीह सिसकियाँ

या

चंद अमानुषों की खुशियाँ

कोई

इतिहास बनाने के लिए

झोंक देता है

वर्ग,पंथ,जाति या समुदाय विशेष को

अनल के पटल पर

जिससे तप कर

निकलते हैं

कुछ इतिहास पुरुष या नारी

जो पड़ते हैं

सब पर भारी

स्वयं को इतिहास पुरुष

बनाने के लिए

तबाह कर देते हैं

हजारों-लाखों जिंदगियां

किन्तु अफ़सोस

उन लाखों जिंदगियों का

कोई इतिहास नहीं होता

इतिहास तो होता है

सामर्थ्यवान का

कहा भी गया है

जो जीता वही सिकंदर

लाखों नरमुंडों के ढेर पर

चढ़ कर ही

कोई बनता है

चंगेज़, तैमूर, नेपोलियन या हिटलर

जो स्वयं के लिए

पूरी मानवता के विनाश की

इच्छा रखता है

विडम्बना तो देखिये इतिहास की

ये लोग ही योद्धा कहलाये

और

दर्ज करा लिए अपने नाम

इतिहास में

जिसका सच

सिर्फ काला ही होता है

गिरिजेश''गिरि'

Truth of the history

I had heard that the truth of history is dark, but never felt it. History which remains silent, looks at everything like a cruel viewer, whether it is the destruction or freedom, in which the innocent sobs of the common man or the happiness of a few non-humans are hidden.  To make history some one throw a particular class, creed, caste or community into the fire. From which some history men or women,  come out by doing penance, who are dominant over all. They destroy  millions of lives in order to make themselves as history men; But alas! there is no history of these millions of people, because history always belongs to power full persons. It has also been said that the one who won,  is the only Alexander. By  climbing on the heap of heads of millions of human beings becomes Genghis, Timur, Napoleon or Hitler, who wishes to destroy the entire humanity for himself, ironically, see these people of history are called warriors and got their name recorded in the history whose truth is only black

girijesh''giri''

No comments:

प्राण-प्रतिष्ठा

  प्रभु प्राण-प्रतिष्ठा के पल प्रभु राम का नाम जपो अबहीं मुकती मिलिहैं सबै तबहीं शत पांच वरष इन्तजार कियो तबहीं दिन आज मयस्सर भयों ...